सरायकेला मे सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक, आंदोलन में चलकर अपनी मांगों को सरकार से छीन कर लेने का निर्णय,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। राज्य कमिटी संघर्ष मोर्चा के प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा को अमलीजामा किस प्रकार पहनाया जाय इस बात को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। आज की बैठक में सभी संघों के साथी का पहुंचना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। सभी साथियों ने बारी बारी अपने विचार रखा। सभी ने इस आंदोलन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए अपनी सहमती दिया। साथियों अभी नहीं तो कभी नहीं को ध्यान रखते हुए आंदोलन में चले और अपनी मांगों को सरकार से छीन कर ले। बैठक में सभी प्रखंडों के साथियों से निवेदन किया गया कि आप सभी अपने अपने प्रखंडों में बैठक करे और अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे। सरायकेला प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के उदासीन रवैया को देखते हुए सुमन कुमार धीर सामंत (पप्पू कुमार) को सर्वसम्मति से संघर्ष मोर्चा सरायकेला प्रखंड का अध्यक्ष, करमू मंडल को महासचिव, धीरज कुमार सिंह को सचिव, गौतम महांती को कोषाध्यक्ष एवं शुभेंदु कवि उर्फ जीवन कवि को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया । आज के बैठक में संजय मिश्रा,अतुल महतो,शंकर बारीक, शिशिर हांसदा, कर्मू महतो, राखोहरि रजक, शिवनाथ मुखी, शुभेंदु कवि, गौतम महंती, रुद्र प्रताप महतो, सदानंद प्रामाणिक, सुमन कुमार, धीर सामंत, गदाधर महतो, निर्मल कु राउत, हरे कृष्ण प्रधान, लक्ष्मी प्रिया, गोमिया गोप, सुभाष चंद्र महतो, पुस्तम हजाम, मनोज कु प्रधान, आनंद महतो, विजय लेंका, और साकेत शेखर उपस्थित हुए।
September 7, 2026 2: 50 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
