कुचाई में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर
बैठक, बीएलओ और सुपरवाइजर को दिए दिशा निर्देश,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की तैयारी को लेकर बुधवार कोएक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने की। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। इस दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा 14 मई 2026 को झारखंड समेत अन्य राज्यों के लिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने, त्रुटियों को सुधारने और अद्यतन प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने को कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर अर्जुन महतो, वशिष्ठ प्रधान सहित अंचल कर्मी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 4: 16 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
