खरसावां के असुरा मे खेत में काम कर लौट रही महिलाओं पर गिरा आसमानी बिजली, तीन महिलाए वज्रपात की चपेट मे आने से घायल,
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के असुरा गांव में खेत में काम कर घर वापस लौट रहीं तीन महिलाएं ठनका की चपेट में आने से घायल हो गयीं। आसमानी बिजली गिरने से जैसे ही तीनों महिलाएं घायल हुईं। वैसे ही आनन-फानन में परिजनों ने तीनों महिलाओं को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ चंदन कुमार की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। वज्रपात से घायल महिलाओं में रायमुनी महतो (50 वर्ष), शुरू महतो (50 वर्ष) और सदेश्वरी महतो (50 वर्ष) शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। बारिश को देखते हुए तीनों खेत से वापस घर आ रही थीं। जैसे ही खुले मैदान के पास पहुंचीं कि अचानक ठनका गिर गया। इससे तीनों घायल हो गयीं।
डॉक्टर ने जानकारी दी है कि सभी घायल महिलाएं खतरे से बाहर हैं।
October 23, 2026 5: 27 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
