खरसावां पुलिस का कमालः सीईआईआर पोर्टल
की मदद से पांच लोगों को मिला वीवो, रेडमी, ओप्पो
खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे,
kharsawan
खरसावां पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। खरसावां थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खरसावां के बजारसाई निवासी विजय महतो पिता -लखिकान्त महतो, खरसावां के बेहरासाई निवासी अभिषेक ज्योतिषी, पिता-हरगोविन्द ज्योतिषी, खरसावां के देहरीडीह निवासी राउतु राम तापे, पिता-मडदा तापे, खरसावां के देहरीडीह निवासी सत्यजीत कुमार नन्दा, पिता-सान्तनु कुमार नंदा तथा खरसावां के बजारसाई निवासी खुशी कुमार, पिता-अजय कुमार को सम्मानपूर्वक उनके मोबाइल लौटाए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस द्वारा जारी सीईआईआर पोर्टल रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में वीवो, रेडमी और ओप्पो कंपनी के फोन शामिल हैं। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइलों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। खास बात यह रही कि कुछ लोगों ने तो अपना मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। करीब डेढ़ साल पहले गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खरसावां पुलिस के प्रति आभार जताया। मोबाइल वापस पाने वालों में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं। सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि खरसावां पुलिस की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी बढ़ाती है।
September 8, 2026 12: 15 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
