खरसावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य के
तानाशाही रवैये के खिलाफ खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन से की शिकायत, पद से हटाने की मांग,
kharsawan
खरसावां के आमदा में संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के शोषण और तानाशाही रवैये के खिलाफ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मोर्चा खोल दिया है। श्री गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक ज्ञापंन सौपकर कॉलेज के प्राचार्य उमेश सिंह को पद से मुक्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री के सौपे गए ज्ञापंन में कहा गया है कि खरसावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य उमेश सिंह छात्रों का मानसिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कई छात्रों को जबरन हॉस्टल से निकाल दिया। जिससे गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के बच्चे किराये के कमरे लेकर पढ़ने को मजबूर हैं। छात्रों ने जब विरोध किया तो उन्हें आंतरिक परीक्षा में फेल करने की साजिश रची गई। प्राचार्य पर छात्रों से यूपीआई के माध्यम से जबरन पैसे वसूलने का भी आरोप है। विधायक ने यह भी कहा कि प्राचार्य व्याख्याताओं को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। सात महीने से व्याख्याताओं का मानदेय नहीं दिया गया है। अपने चहेते व्याख्याताओं को ज्यादा क्लास देकर भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही प्राचार्य सरकारी आवास का लाभ भी ले रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांगकिया कि प्राचार्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए किसी व्याख्याता को प्राचार्य नियुक्त किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इधर जब विधायक मुख्यमंत्री से प्राचार्य की शिकायत कर रहे थे, उधर प्राचार्य उमेश सिंह बिना किसी सूचना के कॉलेज छोड़ रांची चले गए। बताया जाता है कि वे हर शनिवार को रांची चले जाते हैं और वहां से ही बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाते हैं।
April 24, 2026 2: 55 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
