खरसावां छऊ जगत को अपूरणीय क्षति, गुरु निर्मल कुमार विषेई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,
kharsawan
खरसावां छऊ शैली के प्रख्यात गुरु एवं जड़ी-बूटियों से विभिन्न बीमारियों का पारंपरिक उपचार करने वाले गुणी व्यक्ति निर्मल कुमार विषेई का आज तड़के निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कलाकारों, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
छऊ विशेषज्ञ मोहम्मद दिलदार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विषेई परिवार का विशेष रूप से खरसावां छऊ शैली के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय निर्मल कुमार विषेई के दादा स्वर्गीय गुरु यदु विषेई ने खरसावां शैली के प्रसिद्ध छऊ नृत्य “शबर” अर्थात “शिकारी” की रचना की थी, जो आज खरसावां की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय निर्मल कुमार विषेई स्वयं एक वरिष्ठ छऊ कलाकार थे। उन्होंने न केवल मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि नई पीढ़ी को छऊ कला से जोड़ने और छोटे-छोटे बच्चों को प्रशिक्षण देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में उन्होंने वर्षों तक आगंतुक गुरु के रूप में अपनी सेवाएं दीं। खरसावां के तलसाई निवासी स्वर्गीय निर्मल कुमार विषेई का अंतिम संस्कार खरसावां के तलसाई स्थित श्मशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में छऊ कलाकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गुरु बसंत कुमार गणतयात, सुदीप कुमार घोड़ेई, मो रमजान, पिनाकी रंजन, नित्या शंकर नंदा, नयन नायक, समीर नायक, दयाल लेट, मुकेश कुमार घोड़ेई सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
July 24, 2026 8: 01 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
