कुचाई के जोजोहातु में 16 प्रहर अखंड हरि संकिर्त्तन
से संकिर्त्तनमय रहा, श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड, राधा कृष्णा की
पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्वि की कामना
Kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोजोहातु गांव में कलश स्थापना के साथ आयोजित हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ संर्पन्न हो गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली पूजा समिति बंगला टोला जोजोहातु के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर 16 प्रहर अखण्ड हरिबोल राधा गोविंद नाम महायज्ञ किया गया।

हरिबोल संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं गंधाधिवास पर कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ था। जो कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हो गया। राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन में जोजोहातु, दलभंगा, बारूहातु, पोड़ाकाटा, सुरसी, रूगुडीह, गोमियाडीह, सोसोकाड़ा, विजार सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही गांव के सुख शांति व समृद्वि की कामना की गई। इस दौरान जोजोहातु गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में तिलाईझोर पुर्वी सिंहभूम, पश्चिम बंगाल, केन्द्रमुडी राजनगर, पुर्वी सिंहभूम, पुरूलिया आदि संकीर्तन मंडली के कलाकार भाग ले रहे है। इस दौरान मुख्य रूप से मधुसुधन दास, मुखिया रेखामुनी उरांव, मधुसूदन दास, महेश योगी, संतोष कुमार महतो, उमेश चंद्र महतो, भरत पांडे, पप्पू तिवारी, दशरथ उरांव आदि उपस्थित थे।
