खरसावां में मंत्री के निधन पर झामुमों का शोक
सभा, दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण,
बताया शिक्षा मंत्री का निधन अपूर्णीय क्षति,
kharsawan
झारखंड सरकार के शिक्षा, साक्षरता विभाग तथा राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक का माहौल है। रामदास सोरेन के निधन पर सोंमवार को खरसावां के झामुमो कार्यालय में झामुमो द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया एंव उनके चित्र पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। झामुमों कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन अपूर्णीय क्षति है। वो एक कुशल व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। जिन्होंने गुरु जी के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखंड राज्य को अलग करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। रामदास सोरेन जी ने पंचायत से अपना सफर शुरू कर झारखंड के शिक्षा मंत्री तक का अपना सफर तय किया। उन्होंने बहुत कम समय में झारखंड में शिक्षा को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास किया और पूरे झारखंड के जनमानस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाए। उनकी शालीनता तथा झारखंड के लिए समर्पण और उनके कुशल नेतृत्व को हम सब कभी नहीं भूल पाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खिरोद प्रमाणिक, साधु चरण सोय, ललन तिवारी, मंगल हेम्ब्रम, मंगल जामुदा, तुलसी महतो, संगीता रजक, लक्ष्मी तांती, सुनिता गोप, राजेश महतो, सुमित्रा रविदास, पिन्टु महतो आदि उपस्थित थे।
April 26, 2026 12: 17 am
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
