खरसावॉं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न,
सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह स्थित मॉडल स्कूल खरसावॉं में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय परिवार की सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं प्राणायाम के विभिन्न अभ्यासों से हुई। विद्यार्थियों को योग के इतिहास, उसकी प्राचीन परंपरा तथा वर्तमान जीवन में उसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक समग्र जीवन पद्धति हैं। इस अवसर पर योग शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव, चिंता और अनेक बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि योग मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आज के व्यस्त और प्रतिस्पर्धी युग में योग न केवल स्वास्थ्य संरक्षण का साधन है, बल्कि आत्मानुशासन, एकाग्रता और नैतिक मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, भवानी शंकर ज्योतिषी, आशीष कुमार प्रामाणिक, विकास चंद्र महतो, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, प्रियम सिंह, चंदन महतो, पुष्पा महतो, सुनीता देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच एवं समग्र कल्याण का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाएगा, ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सके।
September 6, 2026 8: 39 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
