जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के मुकाबले
में तूड़ियान एफसी ने एसएमसी प्रधानगोड़ा को 4-0 से
पराजित कर फाइनल में पहुंचने का रास्ता तय किया,
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के तहत आज खेले गए मुकाबले में तूड़ियान एफ सी ने एस एम सी प्रधानगोड़ा को 4-0 से पराजित कर जिला फुटबॉल सुपर लीग के फाइनल में पहुंचने का रास्ता तय कर लिया। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए इस मैच के 25 वें मिनट में करण तीयू ने पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के पश्चात राकेश महतो के लगातार 2 गोल के बदौलत तूड़ियान ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली । राकेश ने मैच के 46 वें एवं 69 वें ज मिनट में गोल दागा। मैच के 84 वें मिनट में विजय गोप ने अंतिम गोल दाग कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। आज के मैच में रेफरी की भूमिका वीरेन पाल, संतोष महतो, समीर महतो एवं एन के सिंहदेव ने निभाई। जबकि आगामी 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे आवासीय फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां बनाम माहिर स्पोटिंग सीनी के बीच मुकाबला होगा।
September 7, 2026 1: 13 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
