खरसावां में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का
सम्मान, चार विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित पूरी ईमानदारी से प्रयास करे, सफलता जरूर मिलेगी-बीईईओ,
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में गुरूवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरायकेला खरसावां जिला टाॅपर बनने गौरव हासिल करने वाले खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विधालय के छात्र रौनक हेम्ब्रम, जैक बोड के इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिला के द्वितीय टाॅपर बनने गौरव हासिल करने वाले खरसावां माॅडल स्कूल के अभिजीत मालाकार, इंटरमीडिएट परीक्षा में खरसावां माॅडल स्कूल के टाॅपर झरना मंडल तथा काॅमर्स स्कूल टाॅपर मुकेश मुंडारी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री जोशी ने कहा कि जब आप किसी भी लक्ष्य के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से प्रयास करते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। सही दिशा में की गई मेहनत और सकारात्मक सोच कभी व्यर्थ नहीं जाती है। ईमानदारी में परिणाम चाहे जो भी हो, आपका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास हमेशा बढता है। जबकि मुखिया सुनिता तापे ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा में सफलता जीवन की पहली सीढी है और अभी विद्यार्थियों को बहुत आगे जाना है। इसके लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनकी मेहनत के साथ-साथ गुरुओं का परिश्रम और माता-पिता का त्याग भी शामिल होता है। इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करना चाहिए। वही डीएसए के सचिव मो दिलदार ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां जरूर आती हैं। लेकिन हौसला बुलंद रखकर उनसे लडना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि पढाई के दौरान अपने विकल्पों का सही चयन करें और अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चुनाव करें। उन्होने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल सपने देखना काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए लगन और कठिन परिश्रम भी जरूरी होता है। शिक्षक अब्दुल माजिद खान ने कहा कि सीमित संसाधनों और सुविधाओं की कमी के बावजूद इस वर्ष मैट्रिक व इंटर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहा सफलता विद्यालयो के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला सम्मान
खरसावां के सम्मान समारोह के दौरान मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनमें खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विधालय के छात्र रौनक हेम्ब्रम ने मैट्रिक परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सरायकेला खरसावां जिला टाॅपर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि खरसावां माॅडल स्कूल के छात्र अभिजीत मालाकार ने जैक बोड के इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला के द्वितीय टाॅपर बनकर स्कूल का नाम रोशन किया। वही खरसावां माॅडल स्कूल के छात्रा झरना मंडल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.20 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट काॅमर्स परीक्षा में 73.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
ये थै मौजूद
बीईईओ संजय कुमार जोशी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, डीएसए के सचिव मो दिलदार, शिक्षक अब्दुल माजिद खान, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रिया रंजन महतो, सीआरपी वैधनाथ मालाकार, सरोज मिश्रा, प्राचार्य ंमंजू कुमारी हेम्ब्रम, शिक्षक उमा कुमारी, जीडी महंत, देवशीष महतो, अभीषेक शुक्ला आदि मौजूद थे।
