खरसावां में मतदाता सूची-2003 के साथ 2004 के
मतदाताओं का शतप्रतिशत में मैपिंग बीएलओ एप के माध्यम से
सुनिश्चित कराने हेतु बीएलओ व वॉलिंटियर को मिला प्रशिक्षण,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में मतदाता सूची-2003 के साथ 2004 के मतदाताओं का शतप्रतिशत में मैपिंग बीएलओ एप के माध्यम से सुनिश्चित कराने हेतु बीएलओ व वॉलिंटियर को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) चलाया जा रहा है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची कार्यालय की वेबसाइट पर राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के लिए उपलब्ध करा दी गयी है। मतदाता 2003 की सूची देखें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें। साथ ही सभी बीएलओं वर्तमान मतदाता सूची का 2003 की सूची से मिलान करते हुए मैपिंग सुनिश्चित करें। इस बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाता सूची 2003 एवं 2004 के मतदाताओं का शतप्रतिशत मिलान सुनिश्चित करने, स्थान, संबंधित मतदान केंद्र, पंचायत, वार्ड स्तर पर, बीएलओ ऐप में डेटा प्रविष्टि एवं सत्यापन प्रक्रिया, पुरानी (2003) और नई (2004) सूची का तुलनात्मक मिलान, त्रुटि सुधार और रिपोर्ट जनरेशन की प्रक्रिया आदि जानकारी कप्प्यूटर ऑपरेटर सह प्रशिक्षक रघुनंदन महतो एवं प्रमेन्द्र कुमार पति के द्वारा दी गई। दो चरणो में खरसावां प्रखंड के 79 बीएलओं एवं 79 वॉलिंटियर (शिक्षक) को प्रशिक्षण दिया गया।
June 21, 2026 11: 32 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
