खरसावां के बुरूडीह में पारंपरिक विधि विधान से 16
प्रहर हरि संकीर्तन शुरू, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत राधा-कृष्ण हरि संकीर्तन मंदिर बुरूडीह में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकीर्तन समिति बुरूडीह के द्वारा 16 प्रहर दिन-रात्रि श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ शुरू हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई संकीर्तन महायज्ञ में बुरूडीह, असुरा, बेगनाडीह, माहलीसाई, हांसदा, हाडीसाई सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान बुरूडीह गांव में हरि संकीर्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकित्र्तन का आन्नद उठाया। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा पंरपराओं का निवार्हन करना हमारा दायित्व है। बुरूडीह में कई वर्षाे से हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। विगत 12 मई की शाम गंधाधिवास के साथ हरि संकीर्तन शुरू हुआ था। 13 मई को कलश स्थापना के साथ नाम यज्ञ आरंभ हुई। जबकि 14 मई का जागरण रात्रि। वही 15 मई को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में सुखदेव गोस्वामी नामसोल, फूलेश्वरी महतो महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, नूतनडीह, झालदा, महिला सम्प्रदाय उदालखाम खरसावां, भागीरथी नायक सह महिला संकीर्तन मंडली, ईटीहंसा, चक्रधरपुर, संकीर्तन मंडली संतारी खरसावां संकीर्तन मंडली के कलाकार भाग ले रहे है। इस दौरान मुख्य रूप से निरंजन महतो, कपिलदेव महतो, कार्तिकश्वर महतो, वासुदेव पाल, गौरचंद महतो, धांगू महतो, धुपसेन महतो, कृष्णाचन्द्र महतो, सत्यदेव महतो, डोमन महतो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 42 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
