गौड़ सेवा संघ के केंन्द्रीय अध्यक्ष एवं वकील स्व.
चतुर्भुज कुमार बारीक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
kharsawan
सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियों का एक दल ने मंझारी प्रखण्ड अन्तर्गत बड़बिल गाँव पहुंचकर गौड सेवा संघ के केंन्द्रीय अध्यक्ष स्व चतुर्भुज बारिक के श्राद्धक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पुण्य आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के मुख्य सलाहकार कृष्णा कुमार प्रधान ने बताया कि स्व चतुर्भुज बारीक का हाल ही में आकस्मिक देहांत हो गया। वह चाईबसा कोर्ट में एक अच्छे वकील थे। इसके साथ साथ वह गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष थे। एही नहीं बल्कि वे कोल्हान उड़िया समाज के सचिव भी थे,जिन्होंने जनहित में कई कार्य किए है, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान मुख्य रूप से महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के मुख्य सलाहकार कृष्णा कुमार प्रधान, अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, विष्णु प्रधान,गोपी प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।
September 6, 2026 10: 15 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
