कुचाई के अरूवां में पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद
दिशुम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शिबू
सोरेन के निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति-मुखिया
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत सचिवालय में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। अरूवां पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज के नेतृत्व में महिलाओ व ग्रामीणों ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प् अर्पित किये। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमति मिंज ने कहा कि झारखंड ने एक महान नेता खो दिया। वह हम सभी के मार्गदर्शक थे। उनके निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होने कहा कि गुरूजी का जीवन संघर्ष, सेवा और संघर्ष शीलता का प्रतीक रहा। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना अब झारखंड की जनता की जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मिंज, रोजगार सेवक विकास गोप, समाजसेवी महेश मिंज, मुकुंद मुरारी महतो, कुमारी मोती मुंडा, रमेश कुम्हार, मिथला कुम्हार, शांतिमनी सरदार, चांदमुनी सोय, गंधारी महतो, बेबी महतो, पिंकी रानी महतो, प्रभाष महतो, मिश्रो सरदार आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 5: 39 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
