पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की गवर्निंग बॉडी में शामिल हुए गुरु तपन कुमार पटनायक, सांस्कृतिक मंत्रालय ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे-तपन पटनायक
kharsawan
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (ईज़ेडसीसी), कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने सरायकेला छऊ के विख्यात गुरु एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक को ईज़ेडसीसी की गवर्निंग बॉडी का सदस्य मनोनीत किया है। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित श्री पटनायक आगामी दो वर्षों तक पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की गवर्निंग बॉडी में अपनी सेवाएं देंगे।
इस संबंध में निदेशक आशीष कुमार गिरी द्वारा जारी पत्र में जानकारी दी गई है। गवर्निंग बॉडी में झारखंड से तपन कुमार पटनायक के अलावा पश्चिम बंगाल के साधु चरण महतो, बिहार के डॉ. एन. के. नूतन, ओडिशा के गुरु रंजन कुमार साहू, सिक्किम के नरेन गुरुंग, असम के प्रशांत राजखोवा, मणिपुर के नामेराकपम टिकन सिंह, त्रिपुरा के प्रभितानंशु दास तथा अंडमान निकोबार की निशा मुंशी कोंडाई को भी शामिल किया गया है। अपने मनोनयन पर खुशी जताते हुए गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ कला के साथ-साथ मुंडारी, हो, रिंझा, पाईका समेत विलुप्त होती लोक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय सांस्कृतिक पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता देश के नौ राज्यों की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में तपन कुमार पटनायक के मनोनयन से सरायकेला छऊ सहित क्षेत्रीय लोक कलाओं के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
September 8, 2026 12: 22 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
