खूंटपानी के चुरूगुई मे पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
स्ंापन्न, एनवाईएस जवांजाजीर को पराजित कर झारखंड पुलिस इलवेन बनी चैंपियन, 40 प्लस मे सरायकेला टाइगर बना विजेता,
khutpani
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चुरूगुई स्कूल मैदान में लिटिल स्टार क्लब के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल धमाल प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता मे विभिन्न राज्यों से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एनवाईएस जवांजाजीर कुचाई को 1-0 से पराजित कर झारखंड पुलिस इलेवन स्टार बाण्डामुंडा की टीम चैंपियन बनी। जबकि 40 प्लस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डिफेन्स एफसी चाईबासा को पराजित कर 2-1 से पराजित कर सरायकेला टाइगर विजेता बना। वही महिला वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता में जुनियर गल्र्स दोपाई को 1-0 से पराजित कर सीकेपी एफसी की टीम विजेता बनी। इसके अलावा किन्नर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चाईबासा एफसी को पराजित कर जमशेदपुर एफसी चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम झारखंड पुलिस इलेवन स्टार बाण्डामुंडा को 95 हजार, उपविजेता टीम एनवाईएस जवांजाजीर कुचाई को 65 हजार, तृतीय स्थान में रहे जियो एफसी-2026 तथा चैथा स्थान में रहे मार्शल एफसी सरायकेला टीम को पुरस्कार 27-27 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि 40 प्लस के विजेता टीम सरायकेला टाइगर को 12 हजार, उपविजेता टीम डिफेन्स एफसी चाईबासा को 9 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे महिला वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता सीकेपी एफसी को 3500 रूपये तथा उपविजेता टीम जुनियर गल्र्स दोपाई को 2500 रूपये देकर सम्मानित किया गया। वही किन्नर फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता जमशेदपुर एफसी को 4 हजार तथा उपविजेता टीम चाईबासा एफसी को 3600 रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ दा मैंच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट स्कोरेर तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्का देकर सम्मानित किया गया।

कठोर परिश्रम और धैर्य ही सफलता के मूल मंत्र-गागराई,
खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों का हौसला बढाते हुए कहा कि कठोर परिश्रम और धैर्य जीवन में सफलता के मूल मंत्र हैं। केवल मन की इच्छाओं से नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम और सतत प्रयास से ही मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। परिश्रम के साथ संयमित और अनुशासित जीवन शैली को अपनाकर खिलाड़ी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
ये थे मौजुद
खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, जिला परिषद सदस्य यमुना तियु, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डिंबु तियु, ज्योति बोदरा, अशोक मुंडरी आदि मौजूद थे।
