गम्हरिया के कांड्रा स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया के कांड्रा थाना मेन रोड स्थित अशोक गुप्ता की बिल्डिंग में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड्रा हाट बाजार के दुकानदारों ने दुकान की तरफ से जोरदार आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई।बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग भी फंस गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता का है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
September 7, 2026 2: 35 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
