हाटगमहरिया में महिला राशन डीलर पकड़ी गई कालाबाजारी करते, 2050 किलो अनाज जब्त
Chaibasa
पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगमहरिया प्रखंड की कुशमुंडा पंचायत के ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में गरीबों के राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। यहां की महिला राशन डीलर दिनदहाड़े सरकारी चावल बेचते हुए पकड़ी गई। ग्रामीणों ने मौके से 41 बोरा अनाज बरामद किया। जिसका वजन लगभग 2050 किलोग्राम बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह चावल चोरी कर झारखंड से ओडिशा ले जाया जा रहा था। पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हाटगमहरिया के सीओ ऋषि देव को दी। सीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन कर टीम भेजी और विभागीय कार्रवाई शुरू करवाई।फिलहाल सभी जब्त अनाज ग्रामीण मुंडा के जिम्मे रखा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों की जागरूकता और सक्रियता से गरीबों के हक का संरक्षण हुआ है। अब देखना होगा कि विभागीय कार्रवाई के बाद आरोपी डीलर पर क्या कदम उठाए जाते हैं और गरीबों को उनका राशन कब तक मिलेगा।
September 7, 2026 2: 35 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
