गणित व विज्ञान विषय को सरल बनाने पर जोर, कई यूनिवर्सिटी में इस संबंध में दे चुके हैं प्रेजेंटेशन, विद्यार्थियों में मैथ और साइंस फोबिया खत्म करने के लिए शोध में जुटे हैं सरायकेला के अमर्त्यशेखर,
Seraikella
सरायकेला। कहते हैं कि होनहार वीरवान के होत चिकने पात और मन में ठान लो तो हर मुश्किल मुमकिन है नहीं तो सब असंभव ही असंभव है। कुछ ऐसा ही साबित कर रहे हैं सरायकेला के युवा शोधकार अमर्त्यशेखर दुबे। एक साधारण परिवार से आने वाले अमर्त्य शेखर दुबे राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार), भुवनेश्वर ओडीशा से मैथ एवं साइंस विषय में टोपोलॉजी पर रिसर्च कर रहे हैं। अमर्त्य शेखर के पिता विजय कुमार दुबे सेवानिवृत्ति शिक्षक है। और माता श्रीमती शिप्रा दुबे कुशल गृहणी है।
अमर्त्य शेखर दुबे टोपोलॉजी पर शोध कर रहे हैं, जो एडवांस पार्ट आफ अलजेब्रा है ।जिसे वर्तमान में हाई डिमांड है। एआई से लेकर मेडिकल साइंस में इसकी काफी मांग हो रही है। मेडिकल डाटा, मशीन लर्निंग ,कैंसर अनुसंधान के साथ-साथ आंकड़ों की पहचान में इसका उपयोग हो रहा है ।सबसे बड़ी बात है इसका उपयोग रोबोटिक्स और सेंसर नेटवर्क में इसका उपयोग हो रहा है। जिसमें रोबोट को रास्ता बताने और सेंसर को सही जगह लगाने के संबंध इसका उपयोग हो रहा है।
पुराने समय से लेकर आज तक भी एक बात शिक्षण क्षेत्र में सर्वाधिक रही है कि बच्चा विद्यालय जाकर अच्छी पढ़ाई कर रहा है। और हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन के बावजूद भी बच्चों में गणित एवं विज्ञान विषय की फोबिया ओवरऑल सामान्य रूप से देखी जाती है। शोध भी बताते हैं कि मात्र 15 से 20% बच्चे ही अपने फेवरेट सब्जेक्ट के रूप में गणित और विज्ञान विषय को बताते हैं। इसी गणित और विषय विज्ञान फोबिया के बचपन में शिकार रहे अमर्त्य शेखर ने अपने शिक्षण सफर में ही ठान लिया था कि गणित एवं विज्ञान विषय को हर किसी के लिए सरल एवं रुचिकर बनाएंगे। इसी जिद के साथ अमर्त्य शेखर ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए और महाविद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषय को रुचिकर तथा सरल बनाने के उद्देश्य से मैथ एंड साइंस के टोपोलॉजी पर रिसर्च प्रारंभ किया।
June 19, 2026 7: 25 pm
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
