खरसावां के राजकीय पॉलिटेक्निक में चला नशा मुक्ति
अभियान, नशा मनुष्य जीवन के लिए घातक, नशे से दूर रहकर
अपने स्वास्थ्य और परिवार को रखे सुरक्षित- डॉ सत्यदेव राम,
kharsawan
खरसावां के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यदेव राम ने कहा कि नशा मनुष्य जीवन के लिए घातक है। इस “नशे से दूरी-है जरूरी”। उन्होने कहा कि नशा एक विनाशकारी बुराई है जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर व्यक्ति और समाज को नुकसान पहुँचाती है। नशे से दूर रहकर आप अपने स्वास्थ्य को बचाते हैं, अपने परिवार को सुरक्षित रखते हैं और समाज में अपराधों को कम करके एक सुरक्षित वातावरण बनाते हैं। इसके लिए जागरूकता फैलाना, स्वयं नशे से दूर रहना और दूसरों को इसके दुष्परिणामों के बारे में बताना आवश्यक है, ताकि एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान संस्थान के प्रोफेसर डॉक्टर पंकज कुमार कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखते हुए सभी विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके अलावे संस्थान के प्रोफेसर उत्तम कुमार, प्रोफेसर आनंद कुमार दलाई, प्रोफेसर कुमारी सरिता महतो, प्रोफेसर विष्णु कुमार तियु, प्रोफेसर मुकेश कुमार, प्रोफेसर दीप्ति कुमारी बोदरा, प्रोफेसर स्वाति गुप्ता, प्रोफेसर कुणाल सोनी, प्रोफेसर विद्याशंकर पांडे प्रोफेसर अश्विनी कुमार ने नशा पर अपने-अपने विचार रखते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशे के खिलाफ अभियान में सहभागिता देने तथा नशे से अपने परिवार रिश्तेदारों को जागरूक करने हेतु आमजनों को समझाया गया। साथ ही नारे लगाए गए। नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रही है अभियान आगामी 31 अगस्त 2025 तक प्रस्तावित है। नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में काफी संख्या में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर व विद्याथी उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 22 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
