खरसावां में ””पोषण भी-पढ़ाई भी”” कार्यक्रम के
तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का दिन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,
बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना उद्देश्य है-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड सभागार भवन में बाल बिकास परियोजना खरसावां के द्वारा बच्चों के समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए ””पोषण भी पढ़ाई भी”” के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि खरसावां प्रखंड क्षेत्र के 175 आंगनबाड़ी सेविकाओं में से एक सौ सेविकाओं को 50-50 के दो बैच में प्रशिक्षित किया जाएगा। जीरो से तीन वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल एवं तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा को शुद्धीकरण को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करती है। बताया कि सरकार द्वारा देश भर में पोषण और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से पोषण भी पढ़ाई भी की शुरुआत की गयी है। विभिन्न गतिविधि के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाना है, इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा और खेल खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते जाएंगे। बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए संतुलित आहार और सही जीवनशैली जरूरी है। बच्चे जब स्वस्थ और पोषित होंगे, तभी वे बेहतर तरीके से सीख पायेंगे। इस दौरान फलों, सब्जियों और संतुलित आहार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक के माध्यम से नवचेतना एवं आधारशिला की संपूर्ण जानकारी दी गई। सेविकाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने-अपने केंद्रों पर लागू करने के निर्देश भी दिए गये। प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित महिला पर्यवेक्षिका शांति हेम्ब्रम, विनिता खैश व चन्द्रावती आल्ड्रा सहित 50 आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।
April 26, 2026 12: 17 am
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
