संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक नीतियां पहुंचाने पर जोर
Khunti
खूंटी/रांची, 08 मई 2026: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष दयामनी बारला तथा फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड कोऑर्डिनेटर अभिलाष साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। वहीं दयामनी बारला ने आदिवासी अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। अभिलाष साहू ने फ्रंटल संगठनों के बेहतर समन्वय के जरिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, ओबीसी जिला अध्यक्ष शहिन्द्र महतो, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, जिला महासचिव ऋतुराज झा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद।
