चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक श्याम सुंदर
महतो के निधन पर खरसावां-कुचाई कुर्मी समाज का शोक सभा,
दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना,
kharsawan
चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का रविवार की प्रातः पांच बजे निधन हो गया। रविवार को स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो ने ब्रह्मानंद हॉस्पिटल जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर खरसावां के वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में खरसावां-कुचाई कुर्मी समाज के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा शाति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि श्याम सुंदर महतो की पूरे झारखंड में एक अलग पहचान थी। शिक्षा को बढ़ावा देने और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस शोक सभा में मुख्य रूप स कुर्मी समाज खरसावां-कुचाई इकाई के अध्यक्ष लोकनाथ महतो, बबलू महतो, महेश्वर महतो, बहादुर महतो, मुकुंद महतो, लोकनाथ महतो, श्यामलाल महतो, रुद्र प्रताप महतो, जगन्नाथ महतो, विशाल महतो, विद्यासागर महतो, संजय महतो, पंकज महतो, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।
June 20, 2026 11: 37 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
