कुचाई के दलभंगा में रक्त एवम् स्वास्थ्य जाँच शिविर,
241 ग्रामीणों का रक्त संग्रह, स्वास्थ्य जाँच शिविर 21 को
kuchai
कुचाई के दलभंगा में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट घोड़ाबांधा, टेल्को, जमशेदपुर के द्वारा जाँच हेतु रक्त संग्रह किया गया। झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह मुंडा के नेतृत्व में शिविर लगाकर कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के 241 ग्रामीणों का रक्त परीक्षण किया गया और आगामी 21 सितम्बर को रांची और जमशेदपुर के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा मरीज का स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डॉ मुंडा ने कहा कि रक्त एवम् स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य रोग का शीघ्र पता लगाना, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना, समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर चिकित्सा सलाह व उपचार उपलब्ध कराना है। जिससे वे स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त एक स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होने ने बताया कि इन शिविरों में रक्तचाप, रक्त शर्करा और मधुमेह जैसी संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जाता है, जब उनका इलाज आसान और अधिक प्रभावी होता है। शिविर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। ये शिविर समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षणों के महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं, जिससे वे अपनी सेहत के प्रति अधिक जिम्मेदार बनते हैं। यह समुदायों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाता है, जहाँ उन्हें अक्सर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँचने में कठिनाई होती है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ अभिषेक सिंह मुंडा, रौशन मिश्रा, सुरज महतो, रंजन महतो, अंजमा खोल्को, राकेश सिंह, अंचना कुमारी, गोविद कुमार महतो, जितेन्द्र राय, विजय महतो, उदय सिंहदेव, राहुल दास, रमानाथ महतो, प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, जिग्गी हेम्ब्रम, विष्कठ प्रधान, कृष्णा सोय आदि उपस्थित थे।
June 21, 2026 8: 38 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
