कुचाई के मरांगहातु में भाजपाईयो ने सादगी
से मनाया स्वं लांडु सोय का 19 वॉ शहादत दिवस,
स्वं सोय लांडु समाज के लिए मार्गदर्शक थे-डॉ मीरा मुंडा
kuchai
कुचाई प्रखण्ड के मरॉगहातु गांव में भाजपा के द्वारा पुर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वर्गीय लांडु सोय की 19 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस मनाया। इस दौरान स्वं सोय के परिजनो एवं भाजपाईयो ने उपके समाधि पर पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना कर श्रद्वाजलि दी। स्वं सोय को श्रद्वाजलि देते हुए भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि स्वं लांडु सोय समाज के लिए मार्गदर्शक थे। वे अपने जीवन के महत्वपुर्ण क्षण समाज को दिया। यह प्रेरणा का स्त्रोत है। उनका हम नमन करते है। स्वं सोय के समाधि से विकास की प्रेरणा मिलती है। इस बेदी से हमें संक्लप लेने की आवश्यकता है ताकि हम समाज को हमारे पूर्वर्जो के बलिदान का लाभ दे सके। सच्ची श्रद्वाजंलि तब होगी जब गांव विकसित होगे। उनके सपनों के साथ जुडकर हमें कार्य करना है। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ऐसे श्रेष्ट कार्यकर्ता का सुझाव उस समय बहुत आवश्यक हो जाता है। आज हमारे बीच स्वं सोय नही है, उनकी कमी हमें महसुस हो रही है। चुनौतियों के बीच क्षेत्र का बिकास सरकार के द्वारा कराने का प्रयास करेगे। वही पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि स्वं लाडु सोय ने हमेशा समाज के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होने अपनी जान की आहुती समाज हित में दी। श्रद्वाजंलि देने वालों में भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिप सदस्य झिगी हेम्ब्रम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, सत्येद्र कुम्हार, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्ंवासी, लाबुराम सोय, सोहराय सोय, तालामाई सोय, बिनिता सोय, रमंती हेम्ब्रम, सुरेन्द्र गोस्वामी, दास सोय, लखीराम मुंडा, गणेश राम मुंडा, आसु मुंडा, गुरूचरण मुंडा, धमेन्द्र साडिल सहित स्वर्गीय लांडु सोय के परिजन शामिल थे।
July 3, 2026 12: 21 am
Breaking
- ईचागढ़ प्रखंड में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित, 27 अभ्यर्थी हुए सफल…*
- अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध ईचागढ थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन की सघन कार्रवाई…*
- विकास योजनाओं के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक तकरार, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप
- कुचाई के मरांगहातु में भाजपाईयो ने सादगी से मनाया स्वं लांडु सोय का 19 वॉ शहादत दिवस, स्वं सोय लांडु समाज के लिए मार्गदर्शक थे-डॉ मीरा मुंडा
- खरसावॉं मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न, विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला है- बासुमति मिश्रा,
- खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी पर बैठक, 16 जुलाई को निकलेगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-कप्तान सिंकु,
- राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को मिलेगा नया स्वरूप, जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण
- जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
