खरसावां में भाजपा ने बैठक कर हर घर तिरंगा
यात्रा अभियान को सफल बनाने की बनाई रणनीति, देशभक्ति की
भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम-सिंहदेव
kharsawan
खरसावां के भाजपा विधानसभा कार्यालय में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करके कार्य योजना बनाई गई। बैठक में उपस्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे पहले उसका वातावरण तैयार करना आवश्यक है। जब जनमानस इस अभियान से जुड़ जाएगा, तो यह स्वतः ही ऐतिहासिक बन जाएगा। खरसावां के राजमहल चौक से आगामी 14 को सुबह 7 बजे से भाजपा के सभी कार्यकर्ता ने सर्वप्रथम खरसावां के स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी गोप बंधु प्रतिमा को साफ सफाई करेगे। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेता शंभू नाथ पति, होपना सोरेन, लादुराम हेंम्बम, राउतु हाईबुरू, बिषकठ प्रधान, जय चंद महतो, कंचन कुमार चौहान, जोगीन्दर हेंम्ब्रम, सुशील महतो, अखिलेश महतो, नयन कुमार प्रमाणिक, जगबंधु प्रधान, दिलीप प्रधान, कृष्ण चंद्र सतपति, अनिल कुमार दे आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 7: 10 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
