सरायकेला मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
Seraikella
.सरायकेला।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुझार माझी, मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर रीना कुमारी, अनिर्बन महतो और डीपीएम विनय कुमार समेत अस्पताल के कई अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर उपस्थित आम जनों और स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि आजकल बदलती जीवनशैली, कार्यस्थल का तनाव, पारिवारिक उलझन और नशे जैसी समस्याओं के कारण लोग मानसिक अस्वस्थता की ओर बढ़ते जा रहे हैं। डॉक्टर शालिनी ने कहा कि मानसिक रोग के लक्षण प्रारंभिक तौर पर दिखने लगते हैं, जैसे कि लगातार तनाव, अकेलापन, विचारों में उथल-पुथल, नींद न आना, डर या घबराहट। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर विशेषज्ञों की सलाह लें।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अवसाद, चिंता, नशा मुक्ति, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और उनके मानसिक प्रभाव की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए परिवार और आसपास का सकारात्मक वातावरण महत्वपूर्ण है। उपस्थित आम जनता को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाओं, इलाज व काउंसलिंग की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण प्रखंडों में भी जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी व्यक्ति में दिमागी संतुलन बिगड़ने के प्रारंभिक संकेत दिखने पर उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता दिलानी चाहिए।
September 6, 2026 10: 14 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
