खरसावां राजघराने की रानी को अपराजिता सिंहदेव
सुप्रसिद्ध नेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिबिशन मणिकर्णिका कलाश्री
आर्ट गैलरी प्रतियोगिता में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित,
kharsawan
खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव को सुप्रसिद्ध नेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिबिशन मणिकर्णिका कलाश्री आर्ट गैलरी प्रतियोगिता में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन पेंटिंग कला के बदौलत उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025 में आयोजित यह प्रतियोगिता विशेष कर महिलाओं को समर्पित किया गया था। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण राष्ट्र के 1800 महिला पेंटिंग कलाकारों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मणिकर्णिका आर्ट गैलरी एक कलाकार संचालित संस्था है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन और भौतिक कला प्रदर्शनियों का आयोजन करती है। यह संस्था विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को अपनी कलाकृतियां को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है । मणिकर्णिका भारत गौरव कला पुरस्कार जैसी कई प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रही है। इस ख्याति प्राप्त प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव ने फाइन आर्ट की शिक्षा पी सी आर्ट कॉलेज भुवनेश्वर से प्राप्त की। वर्तमान में वे खरसावां राजघराने की रानी है। उनकी दर्जनों कलाकृतियां खरसावां राजमहल की शोभा बढ़ा रही हैं। अपने पति सह राजा श्री गोपाल नारायण सिंहदेव के सहयोग से उनकी चित्रकला परवान चढ़ रहा है। उन्होंने अपने ऑनलाइन पेंटिंग के माध्यम से झारखंड के फल-फूलों का जीवंत चित्रण किया और देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से खरसावां राज घराने में हर्ष का माहौल है।
September 6, 2026 10: 01 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
