खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
Kharsawan
झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है ,जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह का दसवीं बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ अनीता नायक ने विद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त की। संगीता प्रमाणिक ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान जबकि राजू कैवर्त 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस विद्यालय के कुल 101 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 94 ने प्रथम श्रेणी में तथा 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में से परीक्षा उत्तीर्ण की । ज्ञात हो की 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के टॉपर छात्र अनीता नायक के माता शंखवती नायक एक ग्रहणी है। जबकि पिताजी सुखदेव नायक एक निजी कंपनी में कार्य कर जीवन यापन करते हैं। अनीता का लक्ष्य एक समर्पित शिक्षिका बनकर समाज का सेवा करना चाहती है।

वह मूल रूप से राजगांव गम्हरिया प्रखंड की है वह अपने मौसा नीलकंठ नायक बेगनाडीह में रहकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह से मैट्रिक की पढ़ाई की। अपनी परीक्षा परिणाम से बेहद खुश रहते हुए इसका श्रेय माता-पिता ,मौसी मौसी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व शानदार सफलता की बधाई दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान, प्रदीप कुमार महतो, तुषार क्रांति महतो ,अनीशा लकड़ा ,लवली कुमारी, स्वागत सिंह, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, मनोज कुमार पांडे, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगरिया, मौसमी दास, संध्या प्रधान एवं युधिष्ठिर पान ने परीक्षा परिणाम से खुश होकर शत प्रतिशत सफलता की बधाई दी।
टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची-
1. अनीता नायक 90.6 प्रतिशत।
2. संगीता प्रमाणिक 89.4 प्रतिशत।
3. राजू केवर्त 89.2 प्रतिशत।
4. देवेंद्र कैवर्त 89 प्रतिशत।
5. विशाल नायक 88.2 प्रतिशत।
6. धनेश्वरी लोहार एवं ममता महतो 86.8 प्रतिशत।
7. पूनम नायक एवं कमलेश नायक 86.6 प्रतिशत।
8. अंजलि प्रधान ,सुभाष महतो एवं राहुल महतो 82.8 प्रतिशत।
9. संजना लायक एवं अमन नायक 82.4 प्रतिशत।
10. शिखर साहू 82.2 प्रतिशत।
