कुचाई कस्तूरबॉ विद्यालय निर्माण कार्य की मिली
प्रशासनिक स्वीकृति, 6.59 करोड़ की लागत से बनेगा भवन,
अगस्त-2025 महीने से शुरू होगा निर्माण कार्य,
kuchai
कुचाई के कस्तूरबॉ गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इसी महीने इसका शिलान्यास किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि कस्तूरबॉ गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुचाई के भवन निर्माण हेतु 6.59 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बताया गया कि उक्त राशि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची को आवंटित की गई है। सरकार की ओर से बताया गया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा भवन निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित कर दी गई है और फिलहाल निस्तारण प्रक्रिया जारी है। प्रशासी पदाधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार अगस्त 2025 से भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस घोषणा को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे सैकड़ों बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर भवन सुविधा उपलब्ध होगी।
September 7, 2026 1: 12 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
