खरसावां मे सोना नदी में डूबने से युवक की मौत, इलाके में शोक का माहौल,
खरसावां
खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक दुखद घटना में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उग्रसेन सरदार (29), पिता लंकेश्वर सरदार के रूप में हुई है, जो खरसावां के लालबजार का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार युवक जानवर चराते वक्त खरसावां के सोना नदी में नहाने गया था, जहां तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुची। स्थानी लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
June 15, 2026 6: 41 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
