खरसावां के बडाआमदा में 55.50 लाख से बनेगा उप
स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास, आधुनिक
सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जिसका भी विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा और अब लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पडेगा। उन्होने कहा कि खरसावां में विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जाएगा। गांवों की हर बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। जबकि श्रीमति महतो ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे है। हमने जनता से जो वायदा किए थे, उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जिला परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस शिलान्यास में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिल उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिप सदस्य सावित्री बानरा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, मुखिया बासमति माटीसोय, पंसस आरती कैशरी, पूर्व उप प्रमुख अमित कैशरी, ग्राम प्रधान मेघराय माझी, वार्ड सदस्य हरिजिन्द्रर कौर, पूर्व मुखिया प्रधान माटीसोय, राजीव सुरी, मंजीत कैशरी, अकित कैशरी, विष्कठ प्रधान आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
May 13, 2026 5: 27 pm
Breaking
- *जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति हेतु 336 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट…*
- जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक
- खरसावां के बडाआमदा में 55.50 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
- कोल्हान महाविद्यालयों के कई विषयों एवं पीजी पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू, राज्य सरकार का निर्णय नई शिक्षा नीति के विपरीत-आलोक दास
- कुचाई में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा जारी, दो दिनो में 208 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया परीक्षा में भाग, शिक्षको की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना उदेश्य,
- खरसावां के बुरूडीह में पारंपरिक विधि विधान से 16 प्रहर हरि संकीर्तन शुरू, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
- सरायकेला की छऊ कला के संरक्षण को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी
- कुचाई में आसमानी वज्रपात का कहर, महिला की मौत, बुजुर्ग गंभीर,
