राजनगर के पोटका-तेलाई में नुक्कड़ नाटक कर
नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कलाकारों ने नशे
से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील
Rajnagar
सरायकेला खरसावां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार आज लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा राजनगर प्रखंड के पोटका पंचायत के पोटका और तेलाई गांव में नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। साथ ही नशा मुक्ति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कलाकारो ने अपने अभिनय, नृत्य और गीत के माध्यम से नशे की लत के कारण परिवारों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और इसके कानूनी परिणामों को भी दर्शाया, साथ ही दर्शकों को नशे से दूर रहने की अपील की। इसके अलावे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन या बाइक चलाने के दौरान बेल्ट, हेलमेट, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार जैसे नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए सुझाव दिया गया। नाटक में यह बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके चालक अपनी जान बचाने के साथ-साथ अपनी कंपनी व अपने मालिक का भला कर सकते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत में अधिकतर मामले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण होते हैं। अधिकतर सड़क हादसों का कारण तेज गति से वाहन चलाना, नशे में वाहन चलाना और लापरवाही की बात सामने आती है। संदेश दिया गया कि सभी ड्राईवर सदैव ही नियमों का पालन करने से घबराकर ईधर ऊधर न करें और ना ही गाड़ी चलाते समय शार्ट कट अपनाएं बल्कि नियमों का कठोरता से पालन करे।
September 6, 2026 9: 50 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
