कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक
बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न्ा विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित विधुत विभाग के कंनिया अभियंता को शोकॉज किया गया। मौसमी बिमारी से ग्ररिस्त प्शुओं के उपचार हेतु उपाय करने, कुचाई के जेनालोग उप स्वास्थ केन्द्र को हैडओवर करने, हेतु अग्रसर कारवाई करने, वन अधिकार पटटा से वंचित वनाश्रितों और वन ग्रामों में वनअधिकार समिति संबधिप्रतिवेदन अंचल कार्यालय को उपलब्ध करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को आवास नही मिला है। उनका सर्व का कार्य प्रगति पर है। इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, बीपीएम राजेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन वाजपाई, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकरी दिपनाथ माडी, निर्मला लकडा, सहायक अभियंता गणेश महतो, कोडिनेटर पंकज कुमार, बीटीएम राजेश कुमार, कनिया अभियता सुमीत कवि, पंसस जयती मुंडा, लालमुनी सोय, राजेश हेम्ब्रम, बुधराम सिंह मुंडा, सहित सभी पंसस, विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
June 21, 2026 11: 33 am
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
