खरसावां में हुई शांति समिति की बैठक, निर्धारित रूट
पर निकाला 27 जुन को निकलेगा मुहर्रम जुलूस, अमन चैन बनाये
रखने का निर्णय, मुहर्रमः सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
Kharsawan
खरसावां थाना परिसर में मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में निर्धारित रूट पर मुहर्रम का जुलूस एक दिन बाद आगामी 27 जुन को शाम चार बजे निकाला जायेगा। मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा धर्म समुदाय से जुड़ी किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी ग्रुप में जुडे़ एडमिन को देनी होगी। मुहर्रम के दौरान पर शांति एवं सद्भाव का माहौल कायम रखने के लिये डिजिटल वॉलेटियर ग्रुप बनाया जायेगा। जो सोशल मीडिया में बने ग्रुप पर नजर रखेगी। ऐसा इस वजह से किया जायेगा, ताकि मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार आपत्तिजनक मैसेज न चला सके और चारों ओर शांति का माहौल कायम रहे। मुहर्रम जुलूस के साथ मेडिकल टीम मौजूद रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, हाजी अब्दुल गनी, मो राज तबरेज, मो माहीर, मो वाहिद, मो इस्लाम, मोहम्मद खालिद, अकबर जिया, शेख अंसार, सुशील षांड़गी, गोवर्धन राउत, सुब्रत सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
मुहर्रम में धारधार हथियार का इस्तेमाल नही करे-बीडीओ
खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मुहर्रम खेल में धारधार हथियार का इस्तेमाल नही करे। खतरनाक खेलों का प्रदर्शन नही करे। बच्चों को खेल से रखे दूर। मुहर्रम जुलूस के दौरान ऐहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
खुला रहेगा अस्पताल, बिजली कटी रहेगी
मुहर्रम जुलूस के दौरान सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खुला रखने, एंबुलेस व दवाइयों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी 27 जुन को दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली काटे रहने का निर्देश दिया गया। मुहर्रम जुलूस बेहरासाई इमामबाड़ा ने निकलकर कोलसाई, भटटी चौक, कदमडीहा, चांदनी चौक, बेहरासाई, बैजो चौक, राजमहल, कुम्हारसाई होते हुए कर्बला तक जायेगी।
September 6, 2026 8: 38 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
