जगन्नाथपुर रंगाटांड चौक पर दिवंगत अध्यक्ष नीलसेन प्रधान का बनेगा स्मारक, दी जाएगी श्रद्धांजलि
Seraikella
सरायकेला : क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप द्वारा जगन्नाथपुर गाँव के रंगाटांड चौक पर दिवंगत अध्यक्ष नीलसेन प्रधान का स्मारक बनाया जाएगा। इस संदर्भ में रविवार को गौड़ समाज के पदाधिकारीगण स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि स्व. नीलसेन प्रधान का स्मारक उनके स्मृति हेतु बनाया जाएगा। उनकी सेवा, समर्पण और उपकारों को हमेशा याद रखा जाएगा और समाज में उनकी विरासत जीवित रहेगी। सचिव हेमसागर प्रधान ने बताया कि स्वर्गीय नीलसेन प्रधान जी का समाज पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव था और उनकी कमी को समाज में गहराई से महसूस किया जाएगा। सलाहकार समिति के कृष्णा कुमार प्रधान ने बताया कि स्व. नीलसेन प्रधान का हाल ही में आकस्मिक देहांत हो गया। वे क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप एव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला का सूत्रधार रहें है और उनके द्वारा किए गए कार्यो की जितनी भी सराहना किया जाए, वह कम ही होगी। उन्होंने जो समाज को दिया है, उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के याद में जगन्नाथपुर जन्माष्टमी मेला परिसर के नजदीकी चौक पर स्मारक स्थापित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मौके पर नागेश्वर प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान,आशुतोष प्रधान , तीर्थो प्रधान,जगन्नाथ प्रधान , हेमसागर प्रधान, वशिष्ठ प्रधान आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 51 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
