खूंटपानी प्रोजेक्ट स्कूल में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा बनेगा चार कमरों का भवन, विधायक ने किया शिलान्यास,
Seraikella
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा पंचायत के हाई स्कूल खूंटपानी प्रोजेक्ट में चार कमरों का अतिरिक्त भवन का निर्माण होगा. बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने विद्यालय के अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए. इस दौरान विद्यालय के स्कूली बच्चों ने शिक्षक की कमी, स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड आदि की मांग रखी. इस पर विधायक ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शिक्षा ऐसा दीपक है, जिससे समाज में उजाला फैलता है. इस विद्यालय का लाभ इस क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा. विधायक ने कहा इस विद्यालय को प्लस टू किए जाने के बाद समुचित पढ़ाई के लिए भवन की बड़ी समस्या थी. भवन के बनने से बच्चों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने संवेदक को विद्यालय भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, विद्यालय के प्राचार्य मनीषा सामद,जयसिंह पुरती, राहुल गोप, रजनी बानरा,सिंधू गागराई, भगवान बानरा,सुदराय पाड़ेया समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 21 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
