21 माह का कार्यकाल रहा यादगार, जिलेवासियो, पुलिस टिम और मिडिया टीम को दिया धन्यवाद – एसपी मुकेश कुमार लुणायण
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुणायण ने अपने कार्यकाल के समापन पर जिलेवासियों से विदाई लेते हुए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि 21 माह के अपने कार्यकाल के दौरान जिला पुलिस टीम ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और उत्कृष्ट कार्य कर जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसपी लुणायण ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, विभिन्न कांडों के उद्भेदन तथा वीआईपी दौरों के सफल संचालन जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों में पुलिस टीम ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रयासों के कारण उनका पूरा कार्यकाल बेहद सफल और यादगार रहा।
उन्होंने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही जिलेवासियों के सहयोग को भी अहम बताते हुए आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपहरण नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी विजिट के दौरान मीडिया का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला, जो सराहनीय है।
अंत में एसपी लुणायण ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे सभी जीवन में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहें और समाज के विकास में अपना योगदान देते रहें।
July 24, 2026 6: 47 pm
Breaking
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
