खरसावां-कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रायजामा, हुडगंदा
एवं गोमियाडीह, मेरामंजागा में नुक्कड नाटक कर धरती आबा जनजातीय
ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ उठाने हेतु ग्रामीणों को किया प्रेरित,
kharsawan-kuchai खरसावां-कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित रायजामा, हुडगंदा, गोमियाडीह एवं मेरामंजागा में नुक्कड नाटक कर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। रविवार को सूचना जनसर्म्पक विभाग सरायकेला खरसावां के सौज्नीय से लोक कला मंच खरसावां के कलाकार सबसे पहले कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र से घिरा गोमियाडीह गांव पहुचे। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्र के बीच बंसा मेरामंजागा तथा खरसावां के पहाड़ी क्षेत्र से घिरा रायजामा गांव के बाद हुडागंदा पहुचे कर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को तिथिवार शिविरों की जानकारी, उनके उद्देश्यों तथा शिविरों में दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। आगामी 23 जून को कुचाई के गोमियाडीह पंचायत सचिवालय और खरसावां के सामुदायिक भवन रिडिंग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी बहुल गांव में ग्रामीणों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन धन खाता, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग योजना और बेरोजगारों के लिए आजीविका मिशन के तहत मनरेगा और पीएम विश्वकर्मा मुद्रा लोन, महिला और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण अधिक से अधिक पहुचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।
April 25, 2026 1: 17 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
