खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष
चंद्र बोस जयंती पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता, सुभाष बाबू आजादी
के असली नायक और युवाओं के लिए थे प्रेरणादायक-प्रधान,
kharsawan खरसावां में संचालित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को मनाया गया। सर्वप्रथम नेताजी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक नेताजी के चित्र पर रंग भरने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कक्षा 1 से 5 तक नेताजी पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता रखी गई। वही कक्षा 6 से 10 तक नेताजी के जीवन पर निबंध की प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आदि दूंगा का नारा बुलंद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने नेताजी द्वारा भारत के आजादी के संघर्ष में दिए गए बलिदान को याद कर उन्हें असली नायक बताया। उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं नेताजी के जीवन को आदर्श मानकर राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। इसके बाद कार्यक्रम में विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका कुमारी, सौरभ दुबे, कृष्ण चंद्र महता,े तनुश्री विश्वकर्मा, सेजल कुमारी, नीलम बाउरी, अबरार कुरैशी, राशिद अफजल, शबनम गोडसोरा, रोशनी परवीन, अंजलि अक्का, शोभा कुमारी, शांति रानी, प्रियरंजन सहित आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 37 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
