खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु
दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास
दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
kharsawan खरसावां के गोपबंधु चौक प्रागण में मंगलवार को उत्कल सम्मिलनी उडिया शिक्षक संघ सरायकेला खरसावां के द्वारा पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। आडिया समाज के लोगो ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बारी बारी से पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओड़िया भाषा संस्कृति को जन जन तक पहुचानें का संक्लप लिया। मौके पर जिला प्रर्यवेक्षक सुशील षाडंगी ने कहा कि समाज सेवा, गरीब के प्रति स्नेह की वजह से उन्हे में इन्हे गरीबों के दोस्त के रूप में जाना जाता है। दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा देने वाले उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास भारत रत्न से विभुषित कराने के लिए हर संभव कोशिश शुरू हो थी। गोपबंधु दास का देहात 17 जून 1928 को हुआ था। उन्होने कहा कि ओड़िया भाषा संस्कृति का बिकास जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ भाषा संस्कृति की रक्षा कर बिकास में अपना योगदान दे। समाज का बिकास किसी एक से नही हो सकता है। इसके लिए सबकी सभागिता जरूरी है। वही उत्कल सम्मिलनी के जिला सचिव अजय प्रधान ने कहा कि मातुभाषा अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति हमेषा मनोभाव रखना हम सभी का परम कर्तत्व है। समाज को अपना इतिहास जानने की जरूरत है। समाज के बिकास में तत्पर रहनेवाले महापुरूष गोपबंधु दास ने अपना पुरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था। इस दौरान मुख्य रूप सेउत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला सचिव अजय प्रधान, जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, चंद्रभानु प्रधान, रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, तिलचन प्रधान, सपन मंडल आदि ने गोपबंधु दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी।
August 2, 2026 11: 37 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
