खरसावां में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत
बागवानी सखी व बागवानी लाभुकों के मिला प्रशिक्षण,
बागवानी का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना,
kharsawan खरसावां मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी सखी व बागवानी लाभुकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित बागवानी सखी व बागवानी लाभुको को मास्टर टेªनर अनिता टोप्पो एवे राहुल कुमार आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बागवानी में लगाये गये पौधों की देखभाल व रख रखाव की जानकारी विस्तार से दिया। प्रशिक्षकों ने पौधों के निकाई-कोड़ा ई करने, थाल बनाने, प्रत्येक माह एक बार कीटनाशक दवा का छिड़काव करने, प्रत्येक माह पौधों में कम्पोस्ट, यूरिया, डीएपी खाद व पोटाश देने तथा पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ब्लूकॉपर से लेप करने से सम्बंधित जानकारी विस्तार दिया। वही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक किसान परिवार को कम से कम 100 और अधिक से अधिक 300 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त योजना में किसानों के अलावे बुजुर्गाे और विधवा महिलाओं को प्राथामिकता दी जा रही है तथा बिरसा हरित ग्राम योजना का मूल उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है, और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से बीपीओ रानो बास्के, लेखापाल बबलु महतो, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बागवानी सखी व बागवानी लाभुक आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 36 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
