आदित्यपुर की सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में
लोहा-तांबा चोरी मामले में दो गिरफ्तार
Adityapur आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरज ऑटो मोबाइल कंपनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी मालिक हरजीत सिंह के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 190/2025, दिनांक 21 जून 2025, धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार कंपनी के कामगार आकाश पुष्टि और सुरक्षा गार्ड प्रकाश यादव पर मिलीभगत कर लोहा और तांबा चोरी करने का आरोप है। मामले की छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। चोरी के बरामद सामग्रियों में 13 पीस लोहा की पत्तियाँ, 8 पीस अन्य लोहे के सामान, एक लोहे का हथौड़ा और कॉपर तार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुष्टि (उम्र 30 वर्ष), पिता डोमन पुष्टि, निवासी ग्राम पंचायत सिमला, गोण्डपुर, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां और प्रकाश यादव (उम्र 45 वर्ष), पिता हरिचरण यादव, निवासी बागबाड़ा गाढ़ाबासा, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। छापेमारी दल में स०अ०नि० नागमनी सिंह, आ० 372 नितिश कुमार पाण्डेय और आ० 945 राघवेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और चोरी के पीछे अन्य संभावित संलिप्तों की भी तलाश जारी है।
July 23, 2026 5: 24 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
