जिले के तीन प्रखंडो में चला मेरा रेशम, मेरा अभिमान
पर प्रशिक्षण, 150 किसानों का रेशम उत्पादन की दी जानकारी,
रेशम उत्पादन से लोगों को मिला रोजगार-नीतीश कुमार,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिले के अंतर्गत खरसावां, कुचाई और राजनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में केंद्रीय रेशम बोर्ड व अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में मेरा रेशम, मेरा अभिमान के तहत 150 किसानों को रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कुचाई प्रखंड के चम्पद में, खरसावां के टांकोडीह में तथा राजनगर में 50-50 किसानों को रोग प्रबंधन व पौधारोपण के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा रेशम, मेरा अभिमान कार्यक्रम का उद्देश्य आपको आधुनिक मशीनों के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। इसके साथ ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए आपको रेशम उत्पादन से जोड़ना भी है। उन्होने कहा कि हमारे जिले में बड़ी मात्रा में रेशम का उत्पादन होता है। यह रेशम कीमती होने के साथ ही किसानों की आय का प्रमुख जरिया भी है। रेशम उत्पादन से बहुत से लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो। मेरा रेशम, मेरा अभिमान स्थानीय किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होने किसानो को बताया कि यह एक विशेष तकनीक कार्यक्रम है, जिसमें वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी सीधे किसानों के खेत पर पहुंच कर नई तकनीक अच्छे बीज और सही पालन पोषण की जानकारी दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र पदाधिकारी नीतीश कुमार, मुखिया निभाई सोरेन, पंचायत सचिव रौशन पुर्ति, मनोज कुमार, महेन्द्र सिंह सरदार, सुकरा कैवर्त सहित काफी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 51 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
