खरसावां में सरकारी खर्च पर होने वाले मुस्लिम
केे एक मात्र त्योहार मुहर्रम सरकारी उपेक्षा का शिकार,
सिर्फ कोलम पूरा कर निभाते है अपना दायित्व,
kharsawan झारखंड सरकार के विधि विभाग से प्राप्त राशि से खरसावां में 10 पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। इसमें मुख्य रुप से चड़क पूजा, चौत्र पर्व, रथ यात्रा, धुलिया जंताल पूजा, नुआखाई जंताल पूजा, इंद्रोत्सव, दुर्गा पूजा, काली पूजा के साथ-साथ मुस्लिमों का एक मात्र त्योहार मुहर्रम का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन मुस्लिमों का एक मात्र त्योहार मुहर्रम सरकारी उपेक्षा का शिकार है। हर सरकारी पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों के सिफल आयोजन को लेकर खरसावां में पूजा समिति की बैठक की जाती है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि सरकारी मुहर्रम त्योहार को लेकर खरसावां अंचल में बैठक का आयोजन नही किया जाता है। सिर्फ कोलम पूरा कर अपना दायित्व निभाया जाता है। कभी ईमाम बाडा की साफ सफाई नही करवाया जाता है। महंगाई के इस दौर में मुहर्रम त्योहार पर 1.20 लाख रूपये खर्च होता है। लेकिन सरकार के द्वारा मात्र 22 हजार देकर अपना दायित्व निभाते है। बाकि खर्च सहयोग लेकर किया जाता है। मुहर्रम का त्योहार नाम मात्र सरकारी रह गया है। खरसावां में मुहर्रम का त्योहार शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक ईमाम बाडा की सफाई तक नही हुआ है। ईमाम बाडा के समीप गंदी नाली बह रहा है। जिससे बदबु आ रहा है। नाली पर लगी सलेप बिखरा पडा है। घास भी उग गया है। जबकि खरसावां के ईमाम बाडा रख रखाव की सारी जिम्मेदारी खरसावां अंचल की है। इस मामले को शांति समिति की बैठक में खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के सामने उठाया गया जो उन्होने चुप्पी साध लिया।
इन 10 धार्मिक अनुष्ठानों पर खर्च होती है राशि
खरसावां सीओ सिंकु के अनुसार राज्य सरकार के विधि विभाग से प्राप्त राशि से खरसावां में 10 पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। इसमें मुख्य रुप से चड़क पूजा, चौत्र पर्व, रथ यात्रा, धुलिया जंताल पूजा, नुआखाई जंताल पूजा, इंद्रोत्सव, दुर्गा पूजा, काली पूजा के साथ-साथ मुहर्रम का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही प्रत्येक सप्ताह खरसावां के कुम्हारसाही स्थित पाउड़ी पीठ में मां पाउड़ी की पूजा की जाती है।
October 23, 2026 9: 46 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
