खूंटपानी के गाड़ा राजाबासा में मागे परब पर खेलकूद
प्रतियोगिता सर्पन्न, लडको के 1600 मीटर दौड में सोमाय बोदरा
और लडकियों के दौड में बांसती कालुडिंया बनी विजेता
kutpani खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत गाड़ा राजाबासा में बानरा स्पोटिंग क्लब के द्वारा मागे परब पर खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेल कुद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह वाही लूटा। खेल कुद प्रतियोगिता के 1600 मीटर लडको के दौड में सोमाय बोदरा, 1600 मीटर लडकियों के दौड में बांसती कालुडिंया, सामान्य ज्ञान में तुलसी बानरा, डांस में मनोज कुमार विजेता बना। इसके अलावे हंाडी फोड़, मुड़ी खाना, तीन पैर रेस, मेढक रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खूंटपानी के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ करे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे और विजय हासिल कर खूंटपानी का नाम रौशन करे। उन्होने कहा कि युवाओ के प्रतिभा को निखारना झारखंड सरकार का उदेश्य है। खूंटपानी के युवाओं में काफी प्रतिभा है। जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। आज के समय में खिलाडियों के लिए आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी खेल प्रतिभा को पहचाने और उसे निखारने के लिए कड़ी मेहनत करे और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम नौशन करे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, भगवान बानरा, रंजनी बानरा, जयश्री बानरा, मेरी तुबिड, मरकुश लेयागी, प्रधान हेम्ब्रम, डिबर हेम्ब्रम, सोमाय गोप, मनोज कुमार बानरा, चोन्डे बानरा, भीम बानरा, सिफाई बानरा, मोहन सिंह बानरा, बामिया गोप, दुर्गा बानरा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 7: 53 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
