खरसावां में हुई शांति समिति की बैठक, निर्धारित रूट
पर निकाला 7 जुलाई को निकलेगा मुहर्रम जुलूस, अमन चैन बनाये
रखने का निर्णय, मुहर्रमः सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
kharsawan मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार के संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में निर्धारित रूट पर मुहर्रम का जुलूस एक दिन बाद आगामी 7 जुलाई को शाम चार बजे निकाला जायेगा। मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा धर्म समुदाय से जुड़ी किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी ग्रुप में जुडे़ एडमिन को देनी होगी। मुहर्रम के दौरान पर शांति एवं सद्भाव का माहौल कायम रखने के लिये डिजिटल वॉलेटियर ग्रुप बनाया जायेगा। जो सोशल मीडिया में बने ग्रुप पर नजर रखेगी। ऐसा इस वजह से किया जायेगा, ताकि मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार आपत्तिजनक मैसेज न चला सके और चारों ओर शांति का माहौल कायम रहे। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एसआई प्रकाश कुमार, हाजी अब्दुल गनी, ग्राम प्रधान खालिद खान, मो राज तबरेज, सुशील षांड़गी, मो शोहेब, सुदीप घोडाई, मो0 ताबेद आदि उपस्थित थे।
मुहर्रम में धारधार हथियार का इस्तेमाल नही करे-बीडीओ
खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मुहर्रम खेल में धारधार हथियार का इस्तेमाल नही करे। खतरनाक खेलों का प्रदर्शन नही करे। बच्चों को खेल से रखे दूर। मुहर्रम जुलूस के दौरान ऐहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
खुला रहेगा अस्पताल, बिजली कटी रहेगी
मुहर्रम जुलूस के दौरान सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खुला रखने, एंबुलेस व दवाइयों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली काटे रहने का निर्देश दिया गया। मुहर्रम जुलूस बेहरासाई इमामबाड़ा ने निकलकर कोलसाई, भटटी चौक, कदमडीहा, चांदनी चौक, बेहरासाई, बैजो चौक, राजमहल, कुम्हारसाई होते हुए कर्बला तक जायेगी।
August 1, 2026 7: 19 pm
Breaking
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
