खूंटपानी के बिंदरी रंगरूई में 30 लाख से बनेगा
पीसीसी पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, क्षेत्र का
सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई
kharsawan खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत दोपाई पंचायत के बिंदरी रंगरूई में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएफएफटी) के द्वारा बिंदरी रंगरूई मेन रोड देशाउली तक 30 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई के किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खूंटपानी क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना मार्गदर्शन करे। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से कुचाई का विकास होगा। खरसावां कुचाई के विकास के लिए मुझे चुना गया है। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, डिम्बु तिउ, ज्योति बोदरा, जयसिंह बोदरा, सुनीत तिउ, गागूराम तिउ, बबलु बोदरा, विरेन्द्र जामुदा, सकारी दोग्गो, अजीत काडेयांग, दामु काडेयांग आदि उपस्थिति थे।
September 7, 2026 10: 32 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
