जिला फुटबॉल लीग 2025-26 की अधिसूचना जारी, अर्जुना
कप-2025 के लिए पंजीकरण हेतु फॉर्म वितरित 7 जून तक,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित जिला फुटबॉल लीग 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस वर्ष जून के अंतिम सप्ताह में शुरु होने वाले जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2025 के लिए पंजीकरण हेतु आगामी 1 जून से 7 जून तक फॉर्म वितरित किए जाएंगे। आगामी 8 जून से 20 जून तक क्लबों का रजिस्ट्रेशन अर्जुना स्टेडियम खरसावां स्थित जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय में किया जाएगा। इस वर्ष जिला फुटबॉल लीग को और रोमांचक बनाने के लिए डीएसए ने लीग को कम समय में एवं अधिकतम 16 टीमों का ही निबंधन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले चरण में संपर्क स्थापित करने वाली टीमों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में पंजीकृत करने वाली टीमों में से प्रत्येक टीम के कम से कम 6 खिलाड़ियों का अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ में सेंट्रल रजिस्ट्रेशन के तहत पंजीकृत करना आवश्यक होगा। टीमों के रजिस्ट्रेशन हेतु डीएसए के पिनाकी रंजन, बलराम महतो एवं संजय सुंडी को अधिकृत किया गया है।
महिला फुटबॉल टीम के लिए ट्रायल 1 जून को
जिले की महिला टीम के गठन हेतु बालिकाओं का ट्रायल 1 जून रविवार को सुबह 8 बजे से अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित होगा। सरायकेला खरसावां जिला टीम में अपना स्थान बनाने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ 1 जून रविवार को सुबह 8 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को ऐ आई एफ एफ के केंद्रीय रजिस्ट्रेशन के तहत निबंधित किया जाएगा।
September 7, 2026 9: 16 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
